Viral Video: आज पैड्स मांग रही हो, कल तुम निरोध मांगोगी, छात्रा के सवाल पर भड़की IAS अधिकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 29 Sep 2022

डेली संवाद, बिहार। Viral Video: बिहार से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामल सामने आया है यहां एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा छात्रा के सवाल पर इतना भड़क गई कि वह क्या बोल रही है शयद उसको इस बात का अंदाजा भी नहीं था।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

पूरा मामला यह था कि ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार: टुवर्ड्स एन्हान्सिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाइल्ड’ विषय पर एक वर्कशॉप में एक स्कूली छात्रा सवाल करती है कि ‘हर कुछ के लिए तो सरकार देती ही है, जैसे कि पोशाक का, छात्रवृति… तो क्या सरकार हमें 20-30 रुपए का व्हिस्पर (सैनिटरी पैड) नहीं दे सकते हैं?’ छात्रा के इस सवाल पर वहां मौजूद 9वीं और 10वीं क्लास की लड़कियों तालियां बजाने लगी तो वहीं हरजोत कौर भड़क गयी और कहती है कि आज पैड्स मांग रही हो कल जीन्स और फिर निरोध भी सरकार से मांगोगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

महिला अधिकारी ने आगे कहा, ‘सरकार से लेने की जरूरत क्यों है। यह सोच गलत है और कुछ खुद से किया करिये।’ वहीं स्कूल की एक छात्रा ने सवाल पूछा कि स्कूल में लड़कियों के शौचालय टूटे हुए हैं और अक्सर लड़के भी घुस जाते हैं, ऐसे में शौचालय ना जाना पड़े इसके लिए पानी कम पीते हैं। इस पर हरजोत कौर ने पूछा, ‘यह बताइये कि आपके घर में अलग से शौचालय है। हर जगह अलग से बहुत कुछ मांगेंगे तो कैसे चलेगा।’

ऊधमपुर में दो धमाके, कई लोग घायल, CCTV में कैद हुआ ब्लास्ट, देखें

https://youtu.be/gk1MQdIi0kE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *