डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: विधानसभा सत्र का तो भाजपा पहले ही से विरोध कर रही थी, जिसके कारण राज्यपाल ने भी पहले मंजूरी देकर उसको रद्द कर दिया था। विधानसभा सत्र के दौरान 27 सितम्बर को भाजपा ने विधानसभा सत्र के समानांतर ‘पब्लिक विधानसभा’ लगा ली थी और आज फिर भाजपा ने जालंधर में डमी विधानसभा सजाकर इसका विरोध शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
इस डमी विधानसभा के लिए मंच तैयार किया गया है । जिसमे पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को स्पीकर बनाया गया है और जालंधर से भाजपा नेता रमन पब्बी को सचिव की कुर्सी पर बिठाया गया है। डमी विधानसभा सत्र का नाम भाजपा ने जनता की विधानसभा रखा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
भाजपा नेता सुनील जाखड़, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर कैंट के पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और अविनाश चंद्र पहुंचे हैं। मौके पर पूर्व मेयर सुनील ज्योति के अलावा भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा भी पहुंचे हुए हैं। इस डमी विधानसभा का काम है बस विधानसभा सत्र का विरोध करना ।
Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे








