Breaking: काबुल में विस्फोट, 19 लोगों की मौत, बच्चों को बनाया गया था निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 30 Sep 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Breaking: अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया बहुल इलाके में शुक्रवार बड़ा विस्फोट होने से 19 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हुए हैं। प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि दशती बारची इलाके में एक केंद्र में शुक्रवार तड़के विस्फोट हुआ। इस क्षेत्र में अधिकतर अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग रहते हैं। जदरान ने बताया कि इन हुए लोगों में हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जहां हमला हुआ उस जगह का नाम ‘काज हायर एजुकेशनल सेंटर’ है, जहां छात्रों को कॉलेज प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। जिस समय यह हमला हुआ तब यहां बच्चों की तैयारी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विस्फोट की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अगस्त 2021 में देश की बागडोर अपने हाथ में लेने के बाद से तालिबान ने बड़े प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने दशती बारची इलाके में कई बार हजारा समुदाय को निशाना बनाया है।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *