T20 World Cup Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2022 की इनामी राशि की घोषणा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 30 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। T20 World Cup Prize Money: 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्डकप 2022 की शुरुआत हो रही है। जिसका इंतजार दुनिया के करोड़ों क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। अब ICC ने प्राइज़ मनी का भी ऐलान कर दिया है। कह सकते हैं कि इस बार टी-20 वर्ल्डकप की चैंपियन बनने वाली टीम पर पैसों की बरसात होने वाली है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर की इनामी राशि रखी गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह राशि लगभग 45.67 करोड़ रुपए की है। इसमें विजेता को सबसे अधिक 1.6 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 13 करोड़ रुपए मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

बता दें कि आईसीसी द्वारा ऐलान किए गए राशि के मुताबिक विजेता टीम को कुल 1.6 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को इसकी आधी राशि मिलेगी। इसके साथ टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा ले रहीं 16 टीमों के लिए कुछ ना कुछ राशि का ऐलान किया गया है। पहले राउंड में बाहर निकलने वाली टीम से लेकर विजेता बनने वाली टीम सभी को ICC के द्वारा इनाम के तौर राशि दी जाएगी।

सुपर 12 में सीधे जगह बनाने वाली आठ टीमों में भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, और साउथ अफ्रीका के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 4 टीमें क्वालीफायर खेलकर सुपर 12 में जगह बनाएंगी। इन 4 स्पॉट्स के लिए वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, नामीबिया, नीदरलैंड, यूएई, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें आपस में भिड़ेंगी।

T20 विश्व कप 2022 पुरस्कार राशि

विजेता टीम $ 1,600,000
उपविजेता $800,000
सेमीफाइन में हारने पर $400,000
सुपर 12 में जीतने पर $ 40,000
सुपर 12 से बाहर होने पर $70,000
पहला राउंड जीत पर $ 40,000
पहले राउंड से बाहर होने पर $ 40,000
कुल राशि $ 5,600,000

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *