5G Service Launch: PM मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस, अब दुगनी तेजी से चलेगा इंटरनेट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। 5G Service Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5जी टेलीफोनी सेवाओं की शुरुआत कर दी। इसके साथ ही भारत में मोबाइल फोन पर अल्ट्रा हाई-स्पीड इंटरनेट के नए युग का आगाज हुआ है। दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 कार्यक्रम के मंच से पीएम ने इस सेवा की शुरुआत देश के 13 चुनिंदा शहरों में की। अगले कुछ वर्षों में पूरे भारत में 5जी इंटरनेट सेवाओं का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसके साथ ही भारत में 5G सेवाओं पर खर्च होने वाली राशि के 2035 तक 450 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 5जी दूरसंचार नेटवर्क से मोबाइल डाटा का प्रवाह कई गुना तेज होगा और लोगों को विश्वस्तरीय विश्वसनीय संचार सुविधाएं मिलेगी। 5जी प्रौद्योगिकी से ऊर्जा दक्षता और स्पेक्ट्रम तथा नेटवर्क का उपयोग बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब भारत का पहला 5जी इनेबल्ड एयरपोर्ट बन गया है। पैसेंजर उपलब्ध वाई-फाई नेटवर्क की तुलना में 5जी सर्विस से 20 गुना तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव कर सकेंगे। 5जी मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क के दीर्घकालिक विकास में सबसे तेज अपग्रेड होगा। यह अपने पूर्ववर्ती की तुलना में लगभग 10 गुना तेज माना जाता है, 20 गीगाबाइट प्रति सेकंड या 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड से अधिक की पीक डेटा ट्रांसफर गति प्रदान करता है।

Credit या Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी है यह NEWS, जानेंगे तो फायदे में रहेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *