Punjab News: पंजाब में पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 6 लाख रुपए ली थी रिश्वत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने शुक्रवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस (Police) इंस्पेक्टर विजय कुमार, जो पहले सीआईए, समाणा, जिला पटियाला (Patiala) के प्रभारी के रूप में तैनात थे, को सह-आरोपी एएसआई रघुबीर सिंह के साथ मिलीभगत कर छह लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर विजय कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में दर्ज एफआईआर नंबर 36 तिथि 23.10.2023 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

एएसआई रघुबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया

इससे पहले इस मामले में एएसआई रघुबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था और उससे की गई पूछताछ के बाद इस केस में उक्त इंस्पेक्टर विजय कुमार को भी नामजद कर लिया गया था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त एएसआई रघुबीर सिंह (नंबर 1245/पीटीएल) के खिलाफ पटियाला जिले के समाणा कस्बे के निवासी शैंपी सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद उक्त कर्मचारी के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई थी।

ऑनलाइन शिकायत की जांच

शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी एएसआई ने उसके खिलाफ थाना समाणा में दर्ज एक केस की जांच में शामिल करने के बदले 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी और 27-04-2023 को छह लाख रुपए रिश्वत के रूप में प्राप्त भी कर लिए थे, साथ ही बाकी चार लाख रुपये की मांग कर रहा था। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

जालंधर में अवैध कालोनियों पर एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *