Punjab News: कानून व्यवस्था को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आप सरकार को घेरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने हाल ही में अपनी पार्टी का विलय कर भाजपा में शामिल हो गए है। इसी के साथ ही अब उन्होंने आप सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। हालात यह है कि इस समय हर कोई अपनी अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए है। इसी के साथ ही भाजपा भी अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

शनिवार को लोक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा राज्य है और इस समय वह सुरक्षित हाथों में नहीं है। हम पंजाब के वासी है और हमारा फर्ज बनता है कि हम पंजाब को सुरक्षित हाथों में सौंपे। इस मौके पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आप सरकार को टारगेट करते हुए कहा कि पंजाब में कुछ महीने में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। राज्य की कानून व्यवस्था को देखना पंजाब सरकार का काम है। पंजाब ने पहले ही आतंकवाद की दहशत को झेला है। नशे को लेकर सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा पा रही है। जिससे आए दिन नशे से संबधित बारदात सामने आ रही है, अपराध दिन व दिन बढ़ता चला जा रहा है। हर दिन लूट के केस सामने आ रहे है। पंजाब के लोग ऐसा माहौल नहीं चाहते है।

राज्य सरकार विफल रही तो केंद्र सरकार करेगी रक्षा- कैप्टन

कैप्टन ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार का काम है। संविधान के मुताबिक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। अगर राज्य सरकार इसमें विफल रहती है तो केंद्र सरकार लोगों के हितों की रक्षा करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा में पटियाला के मौजूदा मेयर संजीव शर्मा समेत डिप्टी मेयर और कई पार्षद भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए नेता भाजपा में शामिल हुए।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *