Sidhu Moosewala Murder: खुद को सिद्धू मूसेवाला का दोस्त बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 01 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moosewala Murder: नेशनल स्टूडेंट यूनियन और इंडिया पंजाब के हाल में नियुक्त किए गए अध्यक्ष इशप्रीत सिंह सिद्धू ने गैंगस्टरों से खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से सुरक्षा की मांग की है। उसने खुद को सिद्धू मुसेवाला का दोस्त बताया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

उसका कहना है की वह सिद्धू मूसेवाला का दोस्त था और अब मुझे भी गैंगस्टरों से लगातार धमकियां मिल रही है। इसलिए मुझे सुरक्षा प्रदान की जाए। जस्टिस करमजीत सिंह ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को 18 नवंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। साथ ही पंजाब सरकार को आदेश दिए हैं कि वह याचिकाकर्ता की सुरक्षा पर गौर कर उचित कदम उठाए और अगर याचिकाकर्ता के पास पहले से सुरक्षा है तो उसे अगले आदेशों तक किसी भी सूरत में कम न किया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट को बताया कि अब वह एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त हो चुका है व एनएसयूआई कांग्रेस का ही छात्र संगठन है जो इस समय पंजाब में विपक्ष में है।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *