SGPC: SGPC का बड़ा ऐलान, इस परिवार की करेंगे मदद, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 02 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। SGPC: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक फैसला आया था जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा अधिनियम को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद SGPC के सदस्य भड़क गए और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का फैसला मानने से इंकार कर दिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपी) ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

और वहीं दूसरी तरफ खबर यह आ रही है कि राजस्थान के अलवर शहर में जनवरी महीने में रेप का शिकार हुई 15 साल की मूक-बधिर सिख किशोरी के परिवार की मदद के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अब आगे आई है। SGPC ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। SGPC का कहना है कि राजस्थान सरकार बच्ची के साथ हुई बर्बरता को एक्सीडेंट बताने का दबाव बना रही है। परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उनका कहना है कि यह घटना दिल दहला देने वाली थी कि लोगों ने इसे सुन निर्भया को याद किया था। उसी तरह बच्ची को चोटिल किया गया, जिस तरह दिल्ली में निर्भया को किया गया था। SGPC का कहना है कि राजस्थान सरकार परिवार की आर्थिक कमजोरी का फायदा उठा रही है। जिसको देखते हुए ही SGPC ने बच्ची के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *