Sidhu Moose Wala Murder: गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई की गैंग ने खुलेआम दी पंजाब पुलिस को धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 02 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moose Wala Murder: अभी कुछ समय पहले खबर आयी थी कि सिद्धू मुसेवाला की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार किया गया गैगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। जिसके बाद पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंद कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मिली जानकारी के अनुसार, CIA इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी में गैंगस्टर टीनू को कपूरथला से मानसा ला रहे थे। पुलिस ने टीनू को कपूरथला से लिया और छापामारी करने के लिए उसे एक अनजान जगह पर लेकर जा रहे थे। इस दौरान टीनू को हथकड़ी भी नहीं लगाई गई थी। इसी का फायदा उठाकर टीनू भाग गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

Sidhu Moose Wala Murder: गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई की गैंग ने खुलेआम दी पंजाब पुलिस को धमकी

इसी के साथ ही अब दूसरी खबर यह सामने आ रही है कि गैंगस्‍टर लारेंस बिश्‍नोई गैंग के नाम पर इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्‍ट डाली गई है। इसमें पुलिस को धमकी दी गई है। पोस्‍ट में लिखा है- ” राम राम सारे भाइयों को। यह पोस्ट खास हरियाणा व पंजाब पुलिस के लिए है। हमारा भाई टीनू हरियाणा उर्फ दीपक पुलिस कस्टडी सेफरार हो गया है। पुलिस उसके साथ कुछ भी नाजायज कर सकती है। यह पोस्‍ट इसलिए डालनी पड़ रही है कि बहुत धक्का सह चुके हैं पहले ही पुलिस का, अब और नहीं सहना। हमें मजबूर न किया जाए, जाे भी कार्रवाई बनती है पुलिस अपनी कार्रवाई कर ले। हमारी मजबूरी भी समझो , भाई के साथ कुछ भी नाजायज न हो। नहीं हो इसके लिए भुगतनी पड़ेगी।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *