Periods Pain Relief: पीरियड के दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के अपनाएं ये घरेलू उपाय

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 502 शब्द|📅 02 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Periods Pain Relief: पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान वैसे तो दर्द होना सामान्य सी बात है, लेकिन इस दौरान चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, बदनदर्द जैसे होने वाले असहनीय दर्द बहुत ज्यादा परेशान कर देते हैं। हर महिला को इसका सामना करना पड़ता है। बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव की वजह से भी अक्सर महिलाओं में पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या देखी जाती है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

कई महिलाएं इस दौरान दर्द (Periods Pain) से जल्द निजात पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेती हैं। यहां दवाई आपको ठीक नहीं कर सकती न ही डॉक्टर इन दिनों में दवाई खाने के लिए बोलते है। पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होने की पीड़ा से हर महिला गुजरती है। ऐसे बहुत सारे घरेलू उपाय होते है जिनसे आपको इन समस्याओं में काफी हद तक आराम पा सकते हैं।

अजवाइन

अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं में गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ जाती है जिसकी वजह से भी पेट में तेज दर्द होता है। अजवाइन का सेवन इससे निपटने में बेहद कारगर है। आधा चम्मच अज्वाइन और आधा चम्मच नमक को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। इसके अलावा, पीरियड्स के दिनों में अज्वाइन को चुकंदर, गाजर और खीरे के साथ जूस बनाकर पीने से भी दर्द नहीं होता।

अदरक

पीरियड्स में दर्द के दौरान अदरक का सेवन भी तुरंत राहत पहुंचाता है। एक कप पानी में अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर उबाल लें। चाहें तो इसमें स्वादानुसार शक्कर भी मिलाएं। दिन में तीन बार भोजन के बाद इसका सेवन करें।

दूध वाली चीजे

दूध और दूध के बने उत्पाद का सेवन महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। जिन महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होती है उन्हें मासिक धर्म से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। ऐसे में न सिर्फ पीरियड्स बल्कि हमेशा दूध व डेयरी उत्पाद का सेवन महलिओं के बहुत जरूरी है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

तुलसी

तुलसी एक बेहतरीन नैचुरल पेन किलर है जिसे पीरियड्स के दर्द में बेझिझक ले सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीक एसिड दर्द में आराम पहुंचाता है। ऐसे में दर्द के समय तुलसी के पत्ते को चाय में मिलाकर पीने से भी आराम मिलता है। अधिक परेशानी हो तो आधा कप पानी में तुलसी के 7-8 पत्ते डालकर उबालें और छानकर उसका सेवन करें।

पपीता

कई बार पीरियट्स के दौरान फ्लो ठीक तरीके से न हो पाने के कारण भी महलिओं को अधिक दर्द होता है। ऐसै में पपीते का सेवन एक बेहतरीन विकल्प है। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान फ्लो ठीक संतुलित तरीके से होता है जिससे दर्द नहीं होता।

गर्म पानी की थैली

पीरियड्स के दर्द से राहत के लिए गर्म पानी की थैली से पेट और कमर को सेंके। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

आखिर डालर इतना मजबूत क्यों हो रहा है। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *