डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: आम आदमी पार्टी (AAP) के खिलाफ पंजाब भाजपा (BJP) द्वारा जालंधर में लगाई गई जनता विधानसभा (Janta Vidhan Sabha) के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जालंधर को स्मार्ट सिटी (Smart City Jalandhar) बनाने के लिए जारी हुए क़रीब 1 हज़ार करोड़ रुपए के विकास कार्यों मे जालंधर नगर निगम के अधिकारियों एवं नेताओं की मिलीभगत से हुए भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पंजाब सरकार का विजिलैस विभाग तेज हो गया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपप्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने खुले मंच से बेबाक़ी से जालंधर नगर निगम समेत स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर पर भ्रष्टाचार पर नाममात्र कारवाई करने को लेकर तीखे तंज कस घोटाले की जांच केंद्रीय एजेन्सी से करवाने की अपील की थी। जिससे जालंधर मे विजिलैंस विभाग ने सोमवार को उनकी शिकायत के मामले मे उनको तलब कर लिया है।
इस मामले की पुष्टि करते युवा भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि सोमवार को उनको जालंधर विजिलैंस विभाग के कार्यालय डीएसपी स्तर के अधिकारी ने जालंधर नगर मे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर विकास कार्यों मे हुए 1 हज़ार करोड़ के घोटाले की मुख्यमंत्री व विजिलैंस विभाग के प्रमुख को दर्ज करवाई गयी शिकायत पर बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई
अशोक सरीन ने बताया कि भ्रष्ट नेताओं, अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ जांच करवाऊँगा। मोदी सरकार द्वारा भेजे जिस पैसे से हमारे शहर का विकास होना था उस पैसे का घोटाला भ्रष्ट नेताओं, भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदारों के मिलीभगत करके कर लिया है। सरीन ने कहा अगर तय समय मे असल दोषी अगर जल्द पकड़े नही गये तो इस घोटाले की सारी जानकारी लेकर जल्द मोदी सरकार के केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री से मिलकर इस घोटाले की सीबीआई, ईडी व इनकम टैक्स विभाग से जांच की मांग करेंगे।
भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच








