Farmer Protest: किसान रेलवे ट्रैक पर धरने के दौरान कौनसी ट्रेने होगी प्रभावित, जानिए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 03 Oct 2022

 डेली संवाद, पंजाब। Farmer Protest: पंजाब में किसान लगातार अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे है आज फिर किसान पंजाबभर में ट्रेने रोककर अपना रोष जता रहे हैं। तीन बजे तक तीन घंटे तक किसान रेलवे ट्रैक पर डटे रहेंगे। अमृतसर में वल्ला फाटक पर प्रदर्शन के लिए किसान जुटे हुए हैं। इस समय में अमृतसर में नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब ट्रेन आती है। इस दौरान यह दोनों ट्रेने प्रभावित होंगी। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

प्रदर्शन कर रहे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू व महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीद दलजीत सिंह, सहीद नछत्तर सिंह, शहीद गुरविंदर सिंह , शहीद लवप्रीत सिंह, शहीद पत्रकार रमन कशियप को यह रेल रोको आंदोलन समर्पित है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उसके बेटे ने शांतमई प्रदर्शन करने के बाद घर वापस लौट रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ाकर उनके कत्ल कर दिया गया था और साथी किसानों पर कत्ल केस डालकर उनको जेल में बंद कर रखा है, उनको तुरंत रिहा किया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली वितरण लाइसेंस नियम 2022 का नोटिफिकेशन केंद्रीय बिजली मंत्रालय द्वारा वापस लिया जाए और सरकार पराली को खेत में गलाने के लिए मशीनरी का प्रबंध शत प्रतिशत मुहैया करे या खेत में से पराली उठाने का प्रबंध करे या फिर 7000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाए।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *