Operation Lotus: शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा पर दर्ज करवाया जाएगा मानहानि का केस- Manoranjan Kalia

Daily Samvad
2 Min Read
Manoranjan Kalia
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Operation Lotus: अभी अभी एक खबर सामने आ रही है खबर यह है कि शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। यह जानकारी जालंधर के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन लोटस के नाम पर भाजपा द्वारा आप पार्टी के विधायकों की खरीद का आरोप लगाया गया है जिसके कारण शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा पर मानहानि का केस करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन दोनों विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए किसी ने नहीं कहा है और न ही हमें इन जैसे विधायकों की अपनी पार्टी में ज़रूरत है। यह बस भाजपा को बदनाम करने का तरीका है।

आपको बता दे आज दोपहर को पंजाब में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने BJP के ऑपरेशन लोटस से जुड़े मामले में सोमवार को मोहाली विजिलेंस दफ्तर पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इनमें जालंधर वेस्ट के MLA शीतल अंगुराल और जालंधर सेंट्रल के MLA रमन अरोड़ा शामिल हैं। बयान दर्ज करवाकर मोहाली विजिलेंस दफ्तर से बाहर निकलने के बाद अंगुराल ने दावा किया कि इस खेल में हिमाचल से BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

इससे पहले अंगुराल इसी मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का नाम ले चुके हैं। दोनों MLA ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के दो वकीलों ने उनसे संपर्क किया और BJP में शामिल होने पर 25-25 करोड़ रुपए दिलाने का ऑफर दिया। अंगुराल और अरोड़ा ने उन एडवोकेट के नाम नहीं बताए जिन्होंने उनसे संपर्क किया था। अरोड़ा ने विजिलेंस अफसरों को वह नंबर दे दिया, जिससे उन्हें कॉल आई थी।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *