Punjab Politics: भाजपा ने आप सरकार की अंसवैधानिक कृत्यों के विरुद्ध दिया धरना

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 655 शब्द|📅 03 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर भगवंत मान सरकार द्वारा विधानसभा सत्र में विश्वासमत प्रस्ताव लाने, माननीय राज्यपाल को गलत जानकारी देकर उनका अपमान करना तथा बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान की सदन में उलंघना किए जाने के विरोध में आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर चौक में वावा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा जी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ना केवल राज्यपाल से झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं, बल्कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्य निभाने में बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 27 सितंबर को सदन में अपने उपद्रवी विधायकों को क्रूर और असंसदीय तरीके से सबसे दुर्व्यवहार करने की अनुमति देकर संविधान की धज्जियाँ उड़ाई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

उन्होंने कहा कि भगवंत मान द्वारा बिजली, जीएसटी और पराली जलाने जैसे मुद्दों को सूचीबद्ध करके बुलाए गए सदन को झूठी जानकारी माननीय राज्यपाल को देकर यह झूठ बोला। वह उन एजेंडो को छुपाते हुए सबसे पहले आपने पवित्र सदन के पिछले दरवाजे के माध्यम से अपने असंवैधानिक ‘विश्वासमत’ प्रस्ताव लाकर संविधान की उलंघना करते हुए पंजाब की जनता के साथ भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 92 विधायकों वाली पंजाब सरकार को विश्वासमत लाने की क्या जरुरत है?

भारत के संविधान, लोकतंत्र और लोगों के साथ विश्वासघात- राजेश बाघा

राजेश बाघा ने कहा कि भगवंत मान द्वारा ऐसा किया जाना न केवल माननीय राज्यपाल के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। बल्कि भारत के संविधान, लोकतंत्र और लोगों के साथ भी विश्वासघात किया है। राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं और विधानसभा के एक महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकारी भी हैं। बाघा ने कहा कि भगवंत मान खुद आठ साल सांसद रहे हैं, लेकिन कभी किसी सत्ताधारी पार्टी द्वारा उनकी आवाज दबाने की कोशिश नहीं की गई। पंजाब विधानसभा में भी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से बिगड़ चुका- सर्वजीत मक्कड़

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा की गई असंवैधानिक कार्यवाही पंजाब के इतिहास में इसे एक काले दिन के रूप में दर्ज होगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए रोज नए प्रोपेगेंडा कर रही है। इस बार भाजपा की टिकट पर कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ चुके सर्वजीत मक्कड़ ने कहा कि पंजाब सरकार के राज में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से बिगड़ चुका है। भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है।

आम आदमी पार्टी अपना विश्वास खो चुकी- सुशील शर्मा

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा ने धरने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भगवंत मान द्वारा सिर्फ और सिर्फ अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसी नौटंकी कर रहे हैं।क्योंकि दो महीने पहले  हुए उपचुनाव में लोगो ने साफ बता दिया था की लोगों के बीच आम आदमी पार्टी अपना विश्वास खो चुकी है।

ऐसा पहली बार हुआ है की चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भी कोई मुख्यमंत्री अपनी सीट हार जाए। इन सब नाकामियों को छुपाने और लोगो का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के संविधानिक निर्णय लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर अमित तनेजा, विपन शर्मा, अरुण बजाज, राकेश बॉबी, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया कोषाध्यक्ष राजेश कपूर जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर,राजीव ढींगरा, प्रदीप खुल्लर, वनीत शर्मा, मुनीश विज, अजय चोपड़ा, वरुण कंबोज, भगत मनोहर लाल, दर्शन भगत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा, दीपाली, अंजू डेविड, सूबेदार सिंह यादव,हितेश स्याल, कुलवंत शर्मा, शाम शर्मा, दविंदर भारद्वाज, अमरजीत गोल्डी, भूपिंदर कुमार, अशोक सरीन हिकी, किशन लाल शर्मा, अजमेर बदल, गुरप्रीत विकी,परवीन हांडा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत में 5G के Plans होंगे बेहद सस्ते। PM MODI ने किया लांच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *