SGPC: SGPC का हरियाणा कमेटी के खिलाफ हल्ला बोला, डी.सी. दफ्तर तक रोष प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 04 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। SGPC: हाल ही में HSGPC को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया था जिसको लेकर एस.जी.पी.सी. ने आज हरियाणा कमेटी के खिलाफ हल्ला बोला है। SGPC के प्रधान हरजिंदर धामी के नेतृत्व में यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें हरियाणा में अलग कमेटी बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है। यह रोष मार्च श्री दरबार से लेकर डी.सी. दफ्तर तक किया जाएगा। एस.जी.पी.सी. केंद्र को डी.सी. के जरिए मांग पत्र सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इस विरोध प्रदर्शन में SGPC के सदस्यों के साथ साथ बाहरी लोगों ने कालइ रंग की पगड़ी पहन क्र इसका विरोध किया । इस विरोध मार्च में एस.जी.पी.सी. सदस्य भाई मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, अमरजीत सिंह चावला, प्रबंधक सुलखान सिंह भंगाली, सतनाम सिंह रियाड़, जसपाल सिंह और श्री हरमंदिर साहिब के अन्य रागियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। विरोध मार्च के बाद शिरोमणि कमेटी के सदस्य अमृतसर के डी.सी. को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांग पत्र देंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

वहीं दूसरी तरफ डी.सी. द्वारा दफ्तर के बाहर न आने के कारण एस.जी.पी.सी. प्रधान धामी में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक डी.सी. मांग पत्र लेने नहीं आते वह धरने से नहीं उठेंगे। उनका कहना है कि राजनीतिक लड़ाईयों और उनकी गलतियों के कारण ही हरियाणा कमेटी का जन्म हुआ है। SGPC ने कहा कि न ही सिख धर्म को, न ही अकाल तख्त साहिब, न ही गुरुओं, न ही गुरुद्वारों और न ही शिरोमणि अकाली दल प्रबंधक कमेटी को छोड़ा है।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *