Punjab News: अमृतसर कोर्ट के बाहर ससुर ने तलवार के साथ बहू पर किया हमला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 04 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर उस वक्त दहशत मच गयी। जब एक व्यक्ति द्वारा महिला पर नंगी तलवार के साथ जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार महिला पर हमला करने वाला शख्स रिश्ते में उसका ससुर है। बहू अपने पति के केस में दो साथियों के साथ फताहपुर जेल में बंद है। जिसके बाद उस महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

सूत्रों से मिली जानकरी से पता चला है कि कुछ साल पहले उन्होंने अपने बेटे जोधबीर सिंह की शादी मनरीत कौर के साथ की थी। शादी के बाद मनरीत कौर के जगप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। जब परिवार को पता चला तो उन्होंने बहू को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन बहू समझने की बजह उसने अपने आशिक जगप्रीत सिंह, उसके साथी गुरजंट सिंह और अमन सिंह के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी। इस बाबत कंबो थाने की पुलिस ने बहू सहित चारों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों का काबू कर लिया जबकि अमन सिंह आज भी फरार है।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *