Dips School: डिप्स स्कूल में नाटक मंचन कर मनाया गया दशहरे का त्योहार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 04 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Dips School: डिप्स चेन के सभी स्कूलों में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरे का त्योहार बड़ी ही धूम- धाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के दौरान इतिहास से अवगत करवाने के लिए रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सीनियर वर्ग के बच्चों ने जूनियर्स को रामायण से संबंधित विभिन्न पात्रों के बारे में जानकारी देने के लिए वनवासी राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, रावण की झांकी सजाई।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इस मौके पर बच्चों ने एक-एक चिट पर अपनी बुराई लिख कर दहन की और अपने अंदर की बुराई को खत्म करने का वादा किया। प्रिंसिपल ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के त्योहार दशहरे की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने रावण का वध कर धरती पर से बुराई का अंत किया था। उसी तरह आज के समय में हमे अपने अंदर से बुरी आदतों को खत्म करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी स्टाफ, विद्यार्थियों को इस दिन की शुभकामनाएं दी और भगवान राम के गुणों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। हमेशा दयालु, निस्वार्थ, सहनशील, विनम्र रहना चाहिए जीवन में कभी भी किसी भी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए। जीवन में हमें अपने सभी कर्त्तव्यों को अच्छे से निभाना चाहिए।

UAE में बदल गए वीजा के नियम, भारतीयों के लिए चिंता या अच्छी खबर?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *