Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत, 20 लोगों को किया गया रेस्‍क्‍यू

Daily Samvad
3 Min Read
Uttarakhand
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 05 Oct 2022

डेली संवाद, उत्तराखंड। Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बताया जा रहा है जिस खाई में बस गिरी, उसकी गहराई करीब 500 मीटर है। बस में 40-50 लोग सवार थे। जब बस सीमडी गांव के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार अब तक खाई से 25 शव बरामद किए जा चुके हैं।

अब तक 20 लोगों का किया गया रेस्‍क्‍यू किया जा चुका है बस 28 सीटर थी और इस बस में करीब 45 लोग सवार थे। इस वजह से ओवर लोडिंग को भी हादसे का एक कारण माना जा रहा है। घटनास्‍थल पर पहुंच कर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जायजा लिया। उन्‍होंने राहत बचाव अभियान की जानकारी ली। इस दौरान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी उनके साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के करोड़पति का कारनामा, केएल सहगल मैमोरियल के नाम पर सरकारी जमीन हथियाई

हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना मन को व्यथित करने वाली है। इस घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह भारी दुःख सहने की शक्ति दें। जो इस दुर्घटना में घायल हैं, मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन, छात्रों का कमाल देख आप भी रह जाएंगे हैरान

https://youtu.be/_5yOy6gCvyw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *