Dussehra 2022: दशहरे के पवित्र त्योहार पर मुख्यमंत्री मान की अपील, बोले- पंजाब की पुरातन शान बहाल करने के लिए सामाजिक बुराईयों का ख़ात्मा करें लोग

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 05 Oct 2022

डेली संवाद, मोहाली। Dussehra 2022: दशहरे के पवित्र त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों को पंजाब की पुरातन शान बहाल करने के लिए राज्य में से सामाजिक बुराईयों के ख़ात्मे का न्योता दिया। आज यहाँ दशहरा समिति मोहाली की तरफ से फेज़- 8 में दशहरे के समागम में शिरकत करने के मौके पर संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा और दशहरे (विजयदशमी) के पवित्र मौके पर देश निवासियों ख़ास कर विश्व भर में बसते पंजाबियों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

उन्होंने कहा कि बुराई पर नेकी की जीत का प्रतीक यह दोनों त्योहार हमें हमारी अमीर सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं। भगवंत मान ने कहा कि हमारे देश की यह दोनों त्योहार मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है जो समाज में सदभावना, अमन-शांति और भाईचारक सांझ को प्रफुल्लित करने के साथ-साथ समानता और सदभावना वाले समाज की सृजन करने के लिए आदर्श जीवन का मार्ग दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों को राज्य में शांति, सदभावना और भाईचारक सांझ को और मज़बूत करने के लिए अपने आप को समर्पित करके इस खुशी के मौके को सांझे तौर पर मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को जात-पात, नसल और रंग-भेद से ऊपर उठ कर पूरे धार्मिक जोश और उत्साह के साथ मनाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इस दिन हमें सभी सामाजिक बुराईयों से छुटकारा पाकर अपने राज्य को देश का अग्रणी बनाने का प्रण करना चाहिए।

इस मौके पर लोगों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे पर पंजाबियों को विशेष तौर पर गौरव हासिल है क्योंकि रामायण का महाकाव्य पंजाब में पवित्र नगरी अमृतसर की धरती पर रचा गया था। उन्होंने कहा कि दशहरे का त्योहार हमें दृढ़ रहने, अपने गुस्से को काबू में रखने और नफ़रत से दूर रहने की प्रेरणा देता है। भगवंत मान ने कहा कि यह तीनों ही कारण ही सबसे बुद्धिमान व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें भाईचारक सांझ कायम रखने का उपदेश भी देते हैं।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह त्योहार न सिर्फ़ हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों तक अमीर सांस्कृतिक विरासत को संभालने में भी प्रकाश स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व प्यार, भाईचारक सांझ और सांप्रदायिक सदभावना के ज़रिये अन्याय, बुरायी और अहंकार के विरुद्ध लड़ना है। भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को न्योता दिया कि वह राज्य को बुलंदी पर ले जाने के लिए इन त्योहारों की शिक्षाओं को अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपनाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि मोहाली में ग्राउंड को सिर्फ़ दशहरा मनाने के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस ज़मीन पर कोई भी व्यापारिक गतिविधि नहीं होने दी जायेगी। भगवंत मान ने आगे कहा कि इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जायेगा।

तीर कमान से नहीं मोबाइल के जरिए रावण दहन

https://youtu.be/_5yOy6gCvyw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *