AIG Ashish Kapoor Arrested: पंजाब पुलिस का AIG गिरफ्तार, रेप और उगाही का आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 06 Oct 2022

डेली संवाद, मोहाली। AIG Ashish Kapoor Arrested: पंजाब पुलिस के AIG आशीष कपूर को विजीलैंस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पहले विजीलैंस ने AIG आशीष कपूर के घर पर छापेमारी भी की थी। विजीलैंस ने आशीष कपूर की संपत्ति का टेक्निकल परीक्षण करवाया था। एआईजी पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला के साथ रेप किया और उससे जबरन धन उगाही की।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

रेप और करप्शन के केस में फंसे एआईजी आशीष कपूर पर पीड़ित महिला ने कई संगीन आरोप लगाए थे। पीड़िता के मुताबिक जब वह इमिग्रेशन फ्रॉड के केस में जेल में बंद थी तब वहां पर जेल सुपरिंटेंडेंट रहते हुए आशीष कपूर ने पहले जबरदस्ती कर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए, उसके बाद अपने ऑफिस में माता रानी की फोटो के सामने उससे शादी भी की। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो कपूर ने ही उसकी बेल करवाई। क्योंकि, उसका सच सबके सामने आ सकता था।

महिला ने कहा था कि जब वह जेल में थी तो उसे आशीष कपूर ने सभी सुविधाएं दी थीं। उसके पास अंदर मोबाइल फोन भी था और इंटरनेट कनेक्शन भी था, जिससे अपने बच्चों के साथ बात भी करती थीं। इतना ही नहीं, वह मेडिकल विजिट के नाम पर जेल से बाहर भी जाती थी और कपूर के साथ ही लंच तथा शॉपिंग भी किया करती थी।

पीड़िता के मुताबिक एआईजी ने उसे अपना क्रेडिट कार्ड दिया गया था और कहा था कि अब वह उसकी जिम्मेदारी है। इस कारण उसे उस पर पूरा विश्वास हो गया था। कपूर उसके लिए घर भी खरीद रहा था। उसके बाद प्रॉपर बैंक स्टेटमेंट हैं जिससे साफ पता चलता है कि उसने कपूर के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज करते हुए करीब 24 लाख की शाॅपिंग की है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

पीड़ित महिला के मुताबिक एआईजी की ओर से उसे टॉर्चर कर तथा धमका कर उससे तथा उसके रिश्तेदारों से पैसे तथा गोल्ड निकलवाया। इसमें माैसी के घर से 3 लाख 80 हजार और 55 तोले गोल्ड, ब्रदर-इन-लॉ के घर से 26 लाख, अंकल के घर से 10 लाख व लैपटॉप, मां के कुरुक्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक के खाते से 19 लाख 77, पीएनबी से 15 लाख रुपए, मां के एसबीआई के लॉकर से 5 लाख कैश और 450 ग्राम गोल्ड निकलवाया। पीड़िता के मुताबिक आशीष कपूर ने मई 2018 में उसे जीरकपुर थाने में झूठे इमिग्रेशन केस में फंसाया था।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *