Jalandhar News: जालंधर में AAP के तीन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, महिला नेत्री को WhatsApp पर भेजा था कलरफुल सेक्सुअल कमेंट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 06 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर और कपूरथला (Kapurthala News) में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के बीच चल रही लड़ाई अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है। एक महिला नेत्री ने AAP के 3 नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स पास करने की शिकायत जालंधर पुलिस को दी है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना डिवीजन 5 की पुलिस में तीनों AAP नेताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आप की महिला नेत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि AAP नेता कुंवर इक़बाल, यशपाल आज़ाद और परमिंदर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WHATSAPP पर उसके खिलाफ कलरफुल सेक्सुअल रिमार्क्स (अभद्र टिप्पणी) पास किये हैं।

ये भी पढ़ें: ढिल्लो कालोनी की आड़ में कालोनाइजर ने लगाया सरकार को करोड़ों रुपए का चूना

पुलिस को दिए शिकायत में महिला नेत्री ने आरोप लगाया है कि AAP नेता कुंवर इक़बाल ने फ़ोन काल कर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत के बाद जालंधर की थाना डिवीजन 5 की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 354A, 294, 506, 507, 509, 120B के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *