Jalandhar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, डेज होटल में SR Raymond के पीछे बन रहे अवैध शोरूम को देर रात किया सील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 06 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: डेली संवाद में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर नगर निगम की टीम ने आज देर रात पुलिस थाना डिवीजन-4 के सामने अवैध बने एसआर रेमेंड शोरूम के पीछे वाली इमारत को सील कर दिया। इस अवैध इमारत को डेज होटल (ज्योति माल) मार्केट डेवलेप करने वाली कंपनी ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए सुरक्षित रखी जमीन पर बना दी थी। इसकी लगातार शिकायतें भी निगम कमिश्नर को मिल रही थीं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर आज एमटीपी नीरज भट्टी ने मौके पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम को काम रोकने भेजा था, लेकिन इमारत मालिक ने रात को फिर से काम शुरू करवा दिया। जिस पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम को मौके पर भेजा गया। इस बार बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने इस इमारत को सील कर दिया।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के साथ ही रेमेंड शोरूम के मालिक का शोरूम है, इसी शोरूम के मालिक ने अवैध तरीके से कामर्शियल इमारत का निर्माण किया था। जिसे कई बार बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने नोटिस भी भेजा, लेकिन इमारत मालिक काम नहीं बंद कर रहा था।

‘ये हिंदू संस्कृति पर हमला’, ADIPURUSH के TEASER की देश भर में विरोध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *