Excise Policy: शराब घोटाले को लेकर ED का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर की जा रही छापेमारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 436 शब्द|📅 07 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Excise Policy: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में एक बार फिर ED एक्शन मोड में है। आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद सहित कई जगहों पर ED द्वारा छापेमारी की जा रही है। इसके पहले भी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ED द्वारा छापेमारी की जा चुकी है। सितंबर महीने में ईडी की छापेमारी में अबतक शराब घोटाले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली के जोर बाग के एक शराब वितरक और इंडोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू की गिरफ्तारी की बाद से छापेमारी की जा रही थी। समीर महेंद्रू को सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

मामले को लेकर ईडी और सीबीआई ने आरोप लगाया था कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गई, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया था। लाइसेंस फीस माफ या कम किया गई और एल -1 लाइसेंस को सक्षम प्राधिकारी के बिना बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े धन संशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम 35 जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है।

करीब एक महीने में तीसरे बार ईडी का एक्शन

ईडी ने पिछले 16 सितंबर को 6 राज्यों के 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इससे पहले 6 सितंबर को भी कई राज्यों के ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे थे। वहीं, मामले के एक आरोपी और आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन रणनीतिकार विजय नायर को दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट 20 अक्टूबर तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज चुका है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

इसी को लेकर अब सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?

शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उन्हें इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में उनसे लंबी पूछताछ भी की थी। सीबीआई की टीम ने डिप्टी सीएम के घर से सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी बरामद किए थे।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *