Punjab News: अब इन सरकारी दफ्तरों के काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 07 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: बीते कुछ दिन पहले बिजली विभाग ने कांग्रेस कार्यालय की बिजली काट दी थी क्योंकि लंबे समय से कोंग्रस ने बिजली का बिल नहीं चुकाया था। जिसके कारण बिजली विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया। इसी के साथ ही अब पावरकाम ने सब सरकारी कार्यालय के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है जिन्होंने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं चुकाया है।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इसी के साथ ही अब पटियाला हेड आफिस से अधिकारियों को आदेश दिए जा चुके हैं कि जिन कार्यालय का बिजली बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काट दिए जाएं। पावरकाम ने सरकारी कार्यालयों की बकाया राशि को लेकर रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेज चुका है। इसके अलावा कार्यालयों को भी बिल जमा करवाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। अगस्त 2022 तक सरकारी कार्यालयों की बकाया राशि 4703.49 लाख पहुंच चुकी है।

विभाग कनेक्शन बकाया

वाटर सप्लाई 481 22,31,20,000

लोकल बाडी 443 9,76,46,000

स्वास्थ्य विभाग 108 8,21,05,000

ग्रामीण विकास 123 2,91,79,000

गृह विभाग 99 1,29,73,000

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

पावरकाम अब लेनदारों पर अधिक सख्त होने जा रहा है। जालंधर सर्किल में करीब 91.50 करोड़ बकाया राशि है, जिसे उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाई है। इन बिलों की वसूली के लिए कमेटियों का गठन किया जा चुका है। कमेटी में नार्थ जोन के चीफ इंजीनियर, डिप्टी चीफ इंजीनियर, एक्सियन व एसडीओ को शामिल किया गया है। अगर यह तय समय तक भुगतान नहीं करेंगे तो इनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *