Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक बयानों के चलते अमृतपाल सिंह का ट्विटर अकाउंट भारत में किया गया बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 07 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Amritpal Singh: ‘वारिस पंजाब दे ‘ संगठन के मुख्य सेवक अमृतपाल सिंह का ट्विटर अकाउंट आज भारत में बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की कानूनी मांग पर हुई है। ट्विटर ने भारत में अकाउंट को बैन कर दिया है। पंजाब के संगठन के अध्यक्ष बनने के बाद से अमृतपाल सिंह पंजाब की सिख राजनीति में सुर्खियों में हैं।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

सेवादार बनने के बाद वे अपने खालिस्तान समर्थक बयानों के चलते विवादों में भी फंसे रहे, जिसके चलते कांग्रेस ने उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी और डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई करने को कहा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक पत्रकार ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार सहित उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

आज ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी डीजीपी पंजाब को पत्र लिखकर अमृतपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संबंध में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। ट्विटर अकाउंट पर बैन के बाद अब गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार को अमृतपाल सिंह की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की सूचना दी है।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *