DIPS School: डिप्स स्कूल के बच्चों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में दिखाई अपनी क्रिएटिविटी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 07 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। DIPS School: बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए डिप्स स्कूल लक्खन के पड्डे में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान बच्चों ने बड़े ही उत्साह के पुरानी चीजों और खराब हो चुकी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हुए बहुत ही सुंदर, और क्रिएटिव चीजे बनाई। जूनियर वर्ग के बच्चों ने सुंदर पेंटिंग करके, रिबन, लैस, स्टोन से डैकोरेट करके कार्ड बनाए।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

सीनियर वर्ग के बच्चों ने कार्ड बोर्ड, टूटी चूड़ियों, पुरानी प्लास्टिक और कांच बोतलों आदि का इस्तेमाल करके बॉल हैंगिंग, पेंसिल स्टैंड, बर्ड हाउस, डाल, फ्लावर पोर्ट, प्ले साइकिल आदि बनाए। टीचर्स ने बच्चों को समझाया कि इस तरह की गतिविधि के माध्यम से वह अपने घर को सजा सकते है और प्लास्टिक व अन्य हानिकारक वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल करके वातावरण को प्रदूषित होने से रोक सकते है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

प्रिंसिपल सुषमा ने कहा कि इस गतिविधि को करवाने का मुख्य मकसद बच्चों के अंदर छिपी हुई कला को निखारना है। ताकि वह बचे हुए सामान को उपयोग करके एक डेकोरेट और यूज़फुल आइटम में कन्वर्ट कर सके। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि इस तरह गतिविधियों से छात्रों का मानसिक विकास और क्रिएटिव थिंकिंग में वृद्धि होती है। इससे बच्चों में कुछ नया करने और बनाने की क्षमता पैदा होती है। जो कि भविष्य में उन्हें कुछ नया अविष्कार करने के लिए प्रेरित कर सकती है।

कब बनाया गया था दुनिया का पहला कफ सीरप, जानिए इसके बारे में सबकुछ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *