Punjab News: पंजाब में महिला SHO पर दातर से किया हमला, अस्पताल में करवाया भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में बदमाशों ने थाने की महिला एसएचओ अमनजोत कौर (SHO Amanjot Kaur) पर हमला कर दिया। घायल महिला एसएचओ को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने चुप्पी साध ली है। वहीं, हमला करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Punjab News
Punjab News

झगड़े की सूचना पर गए थे एसएचओ

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना अमृतसर के वेरका थाने के अंतर्गत आने वाले गांव मुद्दल की है। बीती रात गांव मुद्दल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसकी सूचना वेरका थाने को भेजी गई।

वेरका थाने के एसएचओ ए.के. सोही मौके पर पहुंचीं। रात का समय होने के कारण वह वर्दी में नहीं थीं। इस दौरान एक गुट ने एसएचओ पर हमला कर दिया।

Punjab News
Punjab News

कान पर लगा दातर

मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले बदमाशों ने दातर के साथ महिला एसएचओ ए.के. सोही पर हमला किया। दातर उनके कान पर लगी।

जिसके बाद वे गंभीर घायल हो गई। मौके पर साथ पहुंची पुलिस ने तुरंत उन्हें उठाया और अमनदीप अस्पताल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *