Maharashtra Bus Fire: महाराष्ट्र में चलती बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 08 Oct 2022

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Maharashtra Bus Fire: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बस में भयावह आग लग गई है। हादसा नासिक-औरंगाबाद रूट पर नांदूरनाका नाम की जगह पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोगों के झुलसने की खबर है। नासिक पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत होने और 24 अन्य के घायल होने की खबर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा तड़के लगभग पांच बजे औरंगाबाद रोड पर हुआ, जब बस ने ट्रक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

हादसा उस वक्त हुआ जब धुले से मुंबई जा रहा ट्रेलर बस से टकरा गया। आठ से दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायलों को फायर ब्रिगेड ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैवल कंपनी के मालिक गुड्डू ने बताया कि स्लीपर बस में करीब 30 यात्री सवार थे। घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *