Gangster Encounter: 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गैंगस्टर रणजोध बबलू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 08 Oct 2022

डेली संवाद, गुरदासपुर। Gangster Encounter: करीब 4 घंटे चली मुठभेड़ में पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसको गोली लग गई थी जिसके बाद पुलिस इसको लगातार सरेंडर करने के लिए कह रही थी।

ये भी पढ़ें: निगम चुनाव में AAP की नैया डुबाने को रची जा रही है बड़ी साजिश

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर उसने अपनी गाड़ी को भगा लिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया। तभी बबलू पत्नी और बच्चे समेत खेत में जा घुसा। इसके बाद पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर दी और उसकी पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने खेत की चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी थी।

ये भी पढ़ें: नगर निगम ने मॉल ऑफ अमृतसर को भेजा नोटिस, मॉल होगा सील

वहीं अब सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान गैंगस्टर ने 30 और पुलिस ने 40 फायर किए। पकड़े गए गैंगस्टर बबलू से 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं। रणजोध बबलू के खेतों में छुपने के बाद पुलिस ने पहले दूरबीन के जरिए उसकी तलाश की। इस दौरान उसे उसे बार-बार सरेंडर के लिए कहा गया। इसके बावजूद वह लगातार फायरिंग करता रहा। जिसकी वजह से पुलिस ने कमांडोज मौके पर बुलाए। इसके अलावा ड्रोन के जरिए उसकी तलाश की।

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *