Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में पुलिस की मिलीभगत से चल रही अवैध लाटरी की दुकान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, लाटरी चलाने वाले हरमिंदर उर्फ मोनू समेत 3 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 362 शब्द|📅 08 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में लाटरी और दड़ा सट्टा का काला कारोबार फिर से शुरू हो गया है। जालंधर में देर रात कवरेज करने गए पत्रकार कपिल ग्रोवर व अन्य पर दड़ा सट्टा व जुआ चलाने वाले माफिया द्वारा किए गए तेजधार हथियारों से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई। इस हमले पत्रकार कपिल ग्रोवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने लाटरी और दड़ा सट्टा लगाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल के मालिक और केएल सहगल मैमोरियल के प्रधान को नोटिस

जानकारी के मुताबिक पत्रकारों को सूचना मिली कि फगवाड़ा गेट के निकट मोनू नामक व्यक्ति एक दुकान के अंदर बड़े स्तर पर जुआ चलवा रहा है और साथ में अवैध लाटरी का भी धंधा करवा रहा है। सूचना पाकर मौके पर जब पत्रकार कपिल ग्रोवर व अन्य ने जाकर कवरेज शुरू की तो लाटरी स्टाल संचालक ने अपने साथियों सहित पत्रकारों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

इस दौरान लाटरी संचालक और अपने कारिंदों के साथ पत्रकारों को बंधक बनाने की कोशिश तक की। जिस मोबाइल में कवरेज की वीडियो बनाई गई थी, उसे लाटरी वालों ने छीन कर तोड़ दिया। इससे पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाटरी की दुकान को बंद करवाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे लुधियाना के कारोबारी गिरफ्तार

CIA पुलिस सिटी 1 ने उस दुकान पर पहुंच लैपटॉप और फर्जी दड़े सट्टे की पर्ची निकालने वाला प्रिंटर और फर्जी जुआ और दड़े सट्टे लाटरी खिलाकर भोले भाले गरीब लोगो लूटने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ परचा दर्ज गया है। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस प्रशासन बड़े बड़े दावे करती है कि जालंधर में कोई भी लॉटरी का धंधा नहीं चल रहा है, लेकिन थाना तीन के अधीन पड़ते फगवाड़ा गेट मे अभी भी सरेआम द ड़ा सट्टा का कारोबार किया जा रहा है ।

पुलिस ने इन तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में पुलिस की मिलीभगत से चल रही अवैध लाटरी की दुकान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, लाटरी चलाने वाले हरमिंदर उर्फ मोनू समेत 3 गिरफ्तार

भारत की ये जगहें हैं अक्तूबर में घूमने के लिए एकदम बेस्ट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *