Jalandhar News: आधी रात को नगर निगम टीम की बड़ी कार्रवाई, प्रतापबाग में 3 और गुजराल नगर में एक दुकान सील

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की टीम ने अभी अभी बड़ी कार्रवाई की है। प्रताप बाग में अवैध रूप से बनी तीन दुकानों को देर रात नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। इन दुकानों को नगर निगम ने पहले ही नोटिस भेजा हुआ था।

निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेशों पर एमटीपी नीरज भट्टी ने इन अवैध दुकानों को सील करने का निर्देश दिया। इसके बाद देर रात एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने राघव ट्रेडिंग, प्रकाश ट्रेडिंग और गुरमीत ट्रेडिंग की दुकानों को सील कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ये दुकाने अवैध रूप से बनाई गई थीं। निगम टीम ने इससे पहले साथ बन रही दो दुकानों को सील किया था। सूत्र बताते हैं कि इस जमीन को लेकर भी विवाद है। क्योंकि ये जमीन सरकारी बताई जा रही है।

आपको बता दें कि प्रतापबाग की यह जमीन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम का हिस्सा है। कागजो में यह जमीन ओपन स्पेस है, जिसे बेचा नहीं जा सकता है। बावजूद कुछ लोगों ने सरकारी जमीन की ण केवल रजिस्ट्री करवा लिया, बल्कि यहाँ अवैध रूप से दुकाने भी बना ली।

उधर गुजराल नगर में देर रात अवैध रूप से हो रहे निर्माण की शिकायत पर ज़ब एटीपी मौका देखने पहुंचे तो काम चल रहा था, इस पर काम रुकवाते हुए उस दुकान को भी सील कर दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *