Councillor Arrested in Punjab: घोटाले की जांच कर रही विजीलैंस ने पार्षद को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 12 Oct 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Councillor Arrested in Punjab: लुधियाना से बड़ी खबर है। बहुचर्चित अनाज ढुलाई मामले में विजीलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पार्षद गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी भल्ला को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार विजीलेंस ने उनकी गिरफ्तारी भी डाल दी है मगर अभी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने का आदेश

बताया जा रहा है कि विजीलेंस की तरफ से उन्हें रेंज कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है सन्नी भल्ला का कनेक्शन पहले से नामजद किए गए मीनू मलहोत्रा और इंद्रजीत सिंह इंदी के साथ निकला है। विजिलेंस को शक है कि टेंडर घोटाले से कमाया गया पैसा बेनामी जायदाद खरीदने में लगाया गया है और जांच को इसी आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

विजीलेंस इससे पहले इस मामले में ठेकेदार तेलु राम और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अभी आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी बाकी है। जिन्हें जांच के दौरान नामजद किया गया है। भारत भूषण आशु की तरफ से जिला अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है।

इस पर अदालत में अभी सुनवाई होनी है, इससे पहले सन्नी भल्ला पर कार्रवाई से आशु की सुनवाई पर असर पड़ सकता है। सन्नी भल्ला पहले शख्श हैं, जो कैबिनेट मंत्री के खासम खास हैं और विजीलेंस ने उनकी गिरफ्तारी डाली है। जबकि कई ऐसे बिजनेसमैन भी हैं, जिनसे इस संबंधी पूछताछ की गई है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

विजीलेंस रेंज कार्यालय में लुधियाना की अनाज मंडियों में हुई अनाज ढुलाई के टेंडर में गबन की शिकायत नवां शहर के ठेकेदार गुरप्रीत सिंह की तरफ से की गई थी। जिसकी जांच के बाद विजीलेंस ने लिफटिंग का काम करने वाले ठेकेदार तेलुराम, उसके दो सहयोगियों, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को नामजद किया था।

इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद कर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने विभाग के बर्खास्त डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला, पीए के तौर पर काम करने वाले पंकज मीनू मलहोत्रा और इंद्रजीत सिंह इंदी को भी नामजद किया था।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *