Punjab News: पूर्व सीएम Charanjit Singh Channi के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी दोषी करार, एक नवंबर से होगी सुनवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जालंधर की जिला एवं सत्र अदालत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगी कुदरदीप सिंह के खिलाफ अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में आरोप तय किए हैं। मामले की सुनवाई 1 नवंबर से शुरू होगी और पहले मामले की गवाही होगी। हनी को ED ने 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

ED ने स्पेशल प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जज रुपिंदरजीत चहल की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट के मुताबिक, भूपिंदर सिंह हनी, कुदरदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। यह कंपनी 2018 में बनी थी। उसी वर्ष शहीद भगत सिंह नगर थाने की पुलिस ने कुदरदीप सिंह के खिलाफ अवैध खनन के आरोप में मामला दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

अवैध खनन के मामले में 2018 में दर्ज एक मामले में ED ने पिछले साल 30 नवंबर को भूपिंदर सिंह हनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दो महीने से अधिक की जांच के बाद जब ईडी ने छापेमारी की तो 10 करोड़ रुपये समेत कई अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। इसके बाद ईडी ने भूपिंदर सिंह हनी को 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

एक्शन में निगम टीम, अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *