Jalandhar News: जालंधर में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में अवैध निर्माण और कालोनियों के खिलाफ नगर निगम की टीम की कार्रवाई की है। डेली संवाद में प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आई नगर निगम की टीम ने लाडोवाली रोड पर संत नगर फाटक के पास एक कामर्शियल इमारत पर बुलडोजर चला दिया। इस इमारत की साढ़ियां पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह पर बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत और एमटीपी नीरज भट्टी के आदेशों पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने लाडोवाली रोड पर संत नगर रेलवे क्रासिंग के पास बन रही कामर्शियल इमारत पर कार्रवाई की। इससे पहले नगर निगम ने इस इमारत के मालिक को नोटिस जारी किया था।

एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि उक्त इमारत नक्शे के अनुरूप नहीं बन रही थी। जिसे नोटिस भेजा गया था। इस इमारत की सीढ़ियां पार्किंग वाली जगह पर बनाई जा रही थी, जिससे उसे तोड़ दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले कामर्शियल इमारतों को सील करने का सिलसिला जारी है।

Jalandhar News: जालंधर में अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, देखें VIDEO

साहनी प्रापर्टी को नोटिस, कार्रवाई नहीं

फुटबाल चौक के आगे सांसद संतोख चौधरी की कोठी के साथ ही दो मंजिला कामर्शियल इमारत बनाई जा रही है। इस इमारत का भी नक्शा और अन्य दस्तावेज नहीं है। जिससे नगर निगम ने उक्त इमारत को नोटिस जारी किया है। इमारत के सामने साहनी प्रापर्टी का बोर्ड लगा है, निगम ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

सूत्र बता रहे हैं कि साहनी प्रापर्टी की इस कामर्शियल इमारत का नक्शा पास नहीं है, न ही किसी तरह का सीएलयू फीस जमा करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एक भाजपा नेता की यह कामर्शियल इमारत है। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद इस इमारत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *