GST: पंजाब ने पहली बार जीएसटी में 10 हजार का आंकड़ा किया पार- Harpal Singh Cheema

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal Singh Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। GST: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज विपक्ष को घेरा है उन्होंने आबकारी नीति (Excise Policy) को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी ने राज्य में माफिया शासन को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा है कि नई नीतियों के लागू होने से राजस्व में वृद्धि हुई है। जीएसटी में पहली बार 10 हजार का आंकड़ा पार किया गया है। नई आबकारी नीति पंजाब में पेश की गई जिससे पहली तिमाही में 1170 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

उन्होंने कहा कि एक तरह की नीति लंबे समय से काम कर रही थी। कैप्टन सरकार के शासन काल में सीमा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 128 लोगों की मौत हो गई थी। चीमा ने कहा कि पिछले साल इस तिमाही में 3110 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, इस साल राजस्व 4280 करोड़ रुपये था। सरकार ने 9000 करोड़ का लक्ष्य रखा है, पिछली सरकार के दौरान सिर्फ 6500 करोड़ का राजस्व ही वसूला गया था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधी जानबूझकर सरकार को घेर रहे हैं क्योंकि वे शराब माफिया से जुड़े हुए हैं। मान सरकार ने शराब माफिया को खत्म कर दिया है। अधिकारियों को सीबीआई और ईडी के जरिए धमकाया जा रहा है, सरकार अधिकारियों के साथ खड़ी है। बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता के साथ खड़ी है।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *