AAP Leader Arrested: पुलिस ने AAP नेता को हिरासत में लिया, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 13 Oct 2022

नई दिल्ली। AAP Leader Arrested: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने AAP के गुजरात प्रदेश (Gujrat Pradesh) अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को हिरासत में लिया है। गोपाल इटालिया का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा लगातार इस मामले में हमलावर है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

भाजपा लगातार गोपाल इटालिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। इससे पूर्व आज ही गोपाल इटालिया ने ट्वीट कर कहा था कि राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही हैं। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी बीजेपी गोपाल इटालिया के पीछे क्यों पड़ी है।

गोपाल इटालिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग चीफ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही है। मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। बीजेपी पाटीदार समाज से नफरत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूं। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुझे धमका रहे है।

NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इन्होंने (गोपाल इटालिया) कोई भी नोटिस मिलने की बात से इंकार कर दिया, जबकि इनका उत्तर पहले से तैयार है पर अभी तक इन्होंने जवाब नहीं दिया है। मैनें पुलिस को बोला है कि इनके खिलाफ कदम उठाए जाएं क्योंकि ये कानून व्यव्स्था को खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

बीजेपी की ओर से जो वीडियो ट्वीट किया गया उसमें आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री मोदी को नीच कहते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के बाद बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस तरह अपशब्दों का इस्तेमाल करना गुजरात के गौरव और धरती के बेटे को गाली देना है। बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *