Punjab News: दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरोह के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: तलवंडी साबो के दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रेस कांफ्रेंस में बठिंडा के आईजी व एसएसपी ने बताया कि तलवंडी साबो के दुकानदारों से फिरौती मांगने के मामले में छह लोगों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

IG मुखविंदर सिंह छिना ने बताया कि तलवंडी साबो के विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मनप्रीत मन्ना गैंगस्टर के गुंडे 7, 10, 22 को उसके पास आए और मन्ना का फोन उसके कान में डालकर मन्ना से बात की। इसके बाद 8-10-22 को फिर से धमकाया और 6 लाख ले गए। इसके बाद पुलिस ने पेशी वारंट पर मन्ना से पूछताछ की। जिसके बाद 6 साथियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर और 20 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पता चला है कि राममंडी के व्यवसायी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी, जिसके संबंध में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है,जिन्हे पूछताछ के लिए लाया जाएगा।

इसी के साथ ही IG एमएस छिना ने बताया कि मानसा CIA की कस्टडी से फरार गैंगस्टर टीनू के मामले में उसकी गर्लफ्रेंड को तो पकड़ लिया गया है लेकिन गैंगस्टर टीनू के विदेश भाग जाने का कोई सबूत नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही मामला सामने आया है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *