World Sight Day: विश्व दृष्टि दिवस’ पर डॉ. रोहन बौरी ने इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 13 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। World Sight Day: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के द्वारा संचालित ‘दिशा- एक पहल’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों को नेत्र रोग से संबंधित समस्याओं से जागरूक करने हेतु ‘विश्व दृष्टि दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के प्रमुख, हमारे पूर्व छात्र डॉ. रोहन बौरी (एम.बी.बी.एस., एम.एस(आई), एफ.पी.आर. एस.फैको रिफ्रैक्टिव सर्जन) द्वारा ‘लव यूअर आइस’ थीम के अंतर्गत हाउ टू मेंटेन आई हेल्थ पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया‌।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

उन्होंने बच्चों से अपनी आंखों की देख-रेख करने पर ज़ोर दिया और इसके लिए उन्होंने उन्हें कई महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत करवाया। उन्हें आंखों की आम समस्याओं से परिचित करवाया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रोहन बौरी ने बच्चों से कहा कि बच्चों को सनग्लासेस अवश्य पहनने चाहिए ताकि वे अपने नेत्रों को यू वी रेज़ से बचा सके, क्योंकि सनग्लासेस पर एक पतली-सी परत होती है जो यू वी रेज़ से हमारे नेत्रों की संभाल करती है।

आजकल बच्चे डिजिटल वर्ल्ड पर ज़्यादा रहते हैं जिसके फलस्वरूप मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज़ आंखों को प्रभावित करती हैं। बच्चों को चाहिए कि वे अपनी निद्रा पूरी लें जिससे वे हर समय तरोताजा रह सकें और दूसरे कामों को भी प्रसन्नता से कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि आंखों की रक्षा करनी है तो इसकी यथासंभव संभाल करनी होगी।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

अपनी आंखों को लालिमा और इंफेक्शन से बचाना है तो आंखों को आराम देना भी अति आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि हेल्दी डाइट हेतु उन्हें अपने आहार में न्यूट्रिशियस फूड अवश्य लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को दृष्टि बाधित होने से बचाने के लिए हर वर्ष अपनी आंखों की जांच अवश्य करवानी चाहिए।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *