Zoom App: अगर आप भी करते है ज़ूम एप का इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान, जाने क्यों

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 14 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Zoom App: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म ज़ूम को लेकर केंद्र सरकार ने गंभीर ख़तरे की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि सिस्टम पर हमला करने वाले उसमें घुसकर नुक़सान पहुंचाने वाली गतिविधियां कर रहे हैं। सरकारी संस्थान इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने गुरुवार को एक सलाह जारी करते हुए ज़ूम उत्पादों की कई खामियों को लेकर आगाह किया है। ज़ूम के दो वर्जन (सॉफ्टवेयर) में ये खामियां पाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

सर्ट-इन ने ज़ूम में मौजूद खामियों को काफ़ी गंभीर बताया है। इनके ज़रिए एक प्रमाणित हमलावर सुरक्षा पाबंदियों को पार कर सिस्टम में मनमाने कोड का इस्तेमाल या सेवा शर्तों से इनकार कर सकता है। हमलावर ज़ूम क्लाइंट में चल रहे ज़ूम एप्स से जुड़ सकता है और उन्हें नियंत्रित कर सकता है। वह ज़ूम मीटिंग में हिस्सा लेने वालों तक ऑडियो और वीडियो पहुंचने से रोक सकता है या बीच में रुकावटें पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

सर्ट-इन को सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधित) क़ानून, 2008 में शक्तियां दी गई हैं जो इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करता है।इसका काम कंप्यूटर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर नज़र रखना, संवेदनशीलता का पता लगाना और आईटी सुरक्षा को मजबूत करना है। यह बग, हैकिंग और फिशिंग हमलों की जानकारी देता है।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *