SYL: नहीं निकल पाया कोई हल, बेनतीजा रही आज की बैठक- मनोहर लाल खट्टर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 14 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। SYL:  हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री शुक्रवार को सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर चर्चा की, लेकिन इस संबंध में दोनों राज्यों में कोई सहमति नहीं बन पाई है ये बैठक सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश की वजह से हो रही है। कोर्ट ने पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था इस बैठक मे दोनों नेता SYL मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान का रास्ता खोजें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के बाद कहा कि SYL नहर बनाने के मुद्दे पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक हुई। इसमें पंजाब अपने पुराने रुख पर कायम रहा और इस कारण बैठक मेंं कोई सहमति नहीं बनी। मनोहर लाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है, लेकिन पंजाब अड़‍ियल बना हुआ है और वह अपना रुख नहीं बदल रहा है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की रणनीति तैयार की गई। पंजाब सरकार ने फैसला किया था कि वे एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ पहली बैठक में जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि पंजाब सरकार राज्य में पानी की सुरक्षा को लेकर पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है। उनका कहना है कि पंजाब में पहले से ही जरूरत से कम पानी है, ऐसे में वे पंजाब के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दे सकते।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *