Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर की बात, कहा – मैं मुकाबला देखने पेरिस आना चाहता था

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) को फोन करके पेरिस ओलंपिक (Olympic Games Paris 2024) के क्वार्टर फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

टेलीफोन पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि वे पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अच्छी तरह पता होने के बावजूद, राजनीतिक कारणों से मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया।

Paris 2024 Olympic Games
Paris 2024 Olympic Games

भारतीय हॉकी टीम के साथ रहना चाहते थे

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे मैच के दौरान भारतीय हॉकी टीम के साथ रहना चाहते थे, लेकिन अब उन्हें टीवी स्क्रीन पर लाइव देखना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही मुझे अनुमति देने से इनकार किया गया है, लेकिन पूरा देश और खास तौर पर पंजाब इस मैच के दौरान हॉकी के नायकों के साथ होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सफलता की नई कहानी लिखेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पदक लेकर घर लौटने वाली हॉकी टीम का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Paris 2024 Olympic Games
Paris 2024 Olympic Games

मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत को सलाह दी

खेल के कुछ तकनीकी पहलुओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत को सलाह दी कि वे टीम के सेंटर में स्थित उन जगहों पर ध्यान दें, जहां से हाल ही के मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा अधिक पास दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने 52 साल के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। भगवंत सिंह मान ने सभी खिलाड़ियों द्वारा दिखाए जा रहे शानदार खेल की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *