डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के पटियाला में शिवसेना बाल ठाकरे (शिंदे ग्रुप) के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला को वीडियो कॉल के जरिये पाकिस्तान के एक नंबर से बम से उड़ाने व जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगला ने बताया कि पहले भी उन्हें एक पाकिस्तानी नंबर से वीडियो कॉल कर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उसपर जानलेवा हमला हुआ था और अब उनको फोन पर धमकी मिली है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश
सिंगला ने बताया कि ये लोग वीडियो कॉल में बम भी दिखाते हैं। इस संबंध में एसएसपी पटियाला और डीजीपी पंजाब और पंजाब के उच्चाधिकारियों को लिखित में पूरी जानकारी दे दी गई है। सिंगला ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादियों ने उन्हें पहले भी काफी अलग अलग नंबर से धमकी दी है, लेकिन पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार को हिंदू नेताओं की सुरक्षा की परवाह नहीं है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
इसी के साथ ही सिंगला ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रंजिश के कारण उनकी सुरक्षा भी कम की जा रही है। उन्हें जो गनमैन मिले हैं, उन्हें साथ में ले जाने के लिए पिछले लगभग 10 साल से उनके पास एस्कॉर्ट गाड़ी थी लेकिन अब पंजाब सरकार और पटियाला पुलिस ने यह एस्कार्ट गाड़ी ले ली है। अब इसे पटियाला के एसएसपी ही इस्तेमाल कर रहे हैं। केवल जिला स्तर के गनमैन ही सुरक्षा में तैनात हैं। ये सुरक्षा ड्यूटी नहीं करते हैं। ज्यादातर छुट्टी पर ही रहते हैं।
अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO








