Joe Biden: बाइडन ने पाकिस्तान को बताया दुनिया का सबसे ख़तरनाक देश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 15 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden ने पाकिस्तान पर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि ‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देश है। ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान को राहत मिल जाए, उससे पहले राष्ट्रपति बाइडन का ये बड़ा बयान है। बाइडेन ने यह टिप्पणी परमाणु हथियारों को लेकर कही है। इस बयान से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन को 725 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

फ़ंड जुटाने के कार्यक्रम में राष्ट्रपति बाइडन ने दुनिया भर में लोकतंत्र के ख़तरे और बढ़ती निरंकुशता पर भी अपनी बात कही। लॉस एंजिलिस में बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाइडन पाकिस्तान को निशाने पर लिया। बाइडन ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक बताया। बाइडन ने कहा, ”मुझे लगता है कि शायद पाकिस्तान दुनिया के सबसे ख़तरनाक देशों में से एक है। एक ग़ैर-ज़िम्मेदार देश के पास परमाणु हथियार है।”

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

दुनिया के मौजूदा हालात में बाइडन के इस बयान को बहुत अहम माना जा रहा है। भारत शुरू से पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहा है। हाल के दिनों में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के दोगले रुख का पुरजोर विरोध भी किया था।

अमेरिका ने जब पाकिस्तान को एफ-16 देने का ऐलान किया तो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी जमीं पर विरोध किया था। जयशंकर ने साफ कहा था कि सबको पता इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किसके खिलाफ होना है। यही नहीं, शहबाज शरीफ ने अमेरिका यात्रा की थी, तो उस दौरान भी अमेरिका ने भले ही बाढ़ के लिए ही सही, लेकिन पाकिस्तान को बड़ी राशि सहायता के लिए दी थी।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *