Jalandhar News: भाजपा ने फूंका कट्टर इमानदार आम आदमी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 446 शब्द|📅 15 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में श्री राम चौक में भाजपा कार्यकर्ताओ की और से आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका गया। जिस पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश प्रवक्ता, मोहिंदर भगत, सरबजीत मक्कड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि जालंधर में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में हुई चोरी के मामले में करीब 35 लाख रुपये के गबन में एक एएसआई और स्कूल के मालिक पर मामला दर्ज किया गया। जिसको लेकर भाजपा ने आज मान सरकार का पुतला फूंका। सुशील शर्मा ने कहा कि इस सारे मामले में विधायक के रिश्तेदार भी इसमें शामिल है। जिसकी वजह से विधायक अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए इस केस में फसे एएसआई को भी बचाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

सुशील शर्मा ने कहा कि इस केस में स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है कि आम आदमी पार्टी के विधायक चोर लुटेरों के राजनीतिक आका बन चुके हैं। आज आम आदमी पार्टी की सरकार में चोरों लुटेरों और अराजकता फैलाने वाले लोगों को पूर्ण रूप से राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। जिसकी आड़ में वह अपने काम बेखौफ होकर कर रहे हैं।

मामले को दबाने में लगे

इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस सारे मामले में विधायक का रिश्तेदार अहम भूमिका निभा रहा है। क्योंकि जिस एएसआई पर मामला दर्ज हुआ है। उसने यह भी कहा कि अगर मैं ना बचा तो सबके नाम उजागर कर दूंगा। जिसको लेकर विधायक का रिश्तेदार और विधायक इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।

वहीं दूसरी और हल्का वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल को मिल रही जान से मारने की धमकियों के मामले को लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा कि हर बार इसी विधायक को धमकियां क्यों मिलती है। क्योंकि इस विधायक पर भी 9 मामले दर्ज है। पहले यह लोगों को धमकियां देता था और अब उसे धमकियां मिल रही है।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा ,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया ,कोषाध्यक्ष राजेश कपूर ,कार्यालय सचिव गोपाल कृष्ण सोनी ,अजय चोपड़ा ,हनी कंबोज ,बृजेश शर्मा ,हैप्पी दीवान,रजत महेन्द्रू, अशोक सरीन, किशन लाल शर्मा,अश्वनी भंडारी,पंकज जुल्का, भक्त मोरवाल, अशोक चड्डा, सूबेदार सिंह यादव, सतनाम बिट्टा, प्रशांत गंभीर,बलजीत प्रिंस, सोनू हंस,रॉक्सी उप्पल, अश्वनी अटवाल, अशोक चड्ढा, कांत करीर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *