Yogi Adityanath: संस्कारवान युवा बनाएंगे देश को विश्व गुरु : मुख्यमंत्री योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 551 शब्द|📅 15 Oct 2022

डेली संवाद, मुरादाबाद। Yogi Adityanath: मुरादाबाद (Moradabad) में महात्मा नारायण स्वामी के 75 वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संस्कारवान समाज और संस्कारित युवाओं से ही देश विश्व गुरु बनेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

उन्होंने कहा कि हमें संस्कारित होना पड़ेगा। विरासत और परंपरा को शुद्ध विचारों के साथ सहेज कर आगे बढ़ने की जरूरत है। आर्यवीर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आने वाला समय भारत का है। भारत विश्व को नेतृत्व देगा। उत्तर प्रदेश अपने युवाओं के दमखम से लबालब है। इसके सहारे प्रदेश को मजबूत भारत की परिकल्पना को साकार कर देश को पुनः विश्व गुरु बनाना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर और अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण का कार्य कर आर्य महापुरुषों के सपनों को साकार किया है। उन्होंने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए शिक्षा भारतीय भाषाओं में होनी चाहिए।

हमारी सरकार इस संबंध में दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। आज चिकित्सा इंजीनियरिंग सहित अन्य सभी विधाओं की पढ़ाई हिंदी और संस्कृत भाषाओं में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भारत की विरासत को रक्षित करने का संकल्प लिया था। वह उसे पूरा कर रहे हैं।

स्वामी दयानंद के आदर्शों पर चलें

महात्मा नारायण स्वामी के 75वें निर्वाण दिवस पर आयोजित आर्यवीर एवं वीरांगना महासम्मेलन में दूर दूर से आए आर्यवीरों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में आर्य समाज के लोगों और महापुरुषों ने अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि शुद्धि का यज्ञ करने वाले स्वामी श्रद्धानंद की विधर्मियों ने हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

उस समय स्वामी नारायण स्वामी ने आर्य समाज को बचाने के लिए आर्यवीर दल का गठन किया था। दुख की बात यह है, कि स्वामी दयानंद के आदर्शों के विपरीत हम आज भी व्यक्ति पूजा पर अधिक विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत देश और समाज का निर्माण आधुनिक सोच और उत्तम संस्कारों के सर्वश्रेष्ठ तालमेल से ही संभव होता है।

अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा

महासम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी ठीक 2 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इससे पहले वह राजकीय विमान से मूंढापांडे स्थित हवाईअड्डे पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया। कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, विकास प्राधिकरण निगम समेत कई अफसरों के साथ मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों और हाल ही में खनन को लेकर हुए घटनाक्रम के बारे में भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मंच से की स्वामी रामदेव की प्रशंसा

मंच से स्वामी रामदेव की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामी जी ने योग, देशी सामग्रियों, आयुर्वेद को बढ़ावा देकर पूरे विश्व में स्वदेशी का डंका बजाया है। आज प्राकृतिक खेती दस हजार हेक्टेयर में हो रही है। अगले वर्षों में एक लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य रखा गया है।आयुर्वेद और प्राकृतिक खेती के बेहतर सामंजस्य से गोमाता का सम्मान बढ़ेगा। आयुष पद्धति को सरकार ने आगे बढ़ाया है।

अवैध निर्माण पर चला नगर निगम का बुलडोजर। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *