Jalandhar News: जालंधर के राघव ट्रेडर्स, गुरमीत ट्रेडिंग और प्रकाश ट्रैडिंग कंपनी के मालिकों के खिलाफ कब दर्ज होगी FIR, पूरे शहर में निगम अफसरों की हो रही है फजीहत, AAP की सरकार में कांग्रेसी नेता के आगे ‘सरैंडर’ हो गए हैं निगम अफसर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 16 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के प्रताप बाग की तीन अवैध दुकानों पर नगर निगम के अधिकारियों की मेहरबानी जारी है। इंस्पैक्टर, एटीपी और एमटीपी ने सील तोड़ने को लेकर तीनों दुकानों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर के लिए सिफारिश तो कर दी, लेकिन वे अपने उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। जिस कारण निगम के उच्च अधिकारी एफआईआर के लिए आदेश नहीं दे रहे हैं। जिससे नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच की पूरे शहर में जमकर फजीहत हो रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

प्रताप बाग में अवैध रूप से बन रही दुकानों को रात में एटीपी और उनकी टीम ने सील कर दिया था। इसके अगले ही दिन इन तीनों दुकानों की साल उनके मालिकों ने तोड़ दी। इसके बाद इंस्पैक्टर ने राघव ट्रेडर्स, गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी और प्रकाश ट्रैडिंग कंपनी के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की एमटीपी से सिफारिश की।

एमटीपी नीरज भट्टी ने राघव ट्रेडर्स, गुरमीत ट्रेडिंग कंपनी और प्रकाश ट्रैडिंग कंपनी के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत से सिफारिश की। शिखा भगत ने इसकी फाइल कमिश्नर दविंदर सिंह को भेजी, लेकिन चार दिन बाद भी इन तीनों के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज करवाई जा सकी है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

आपको बता दें कि प्रताप बाग की इन अवैध दुकानों को कांग्रेस के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है। इसी कांग्रेसी नेता का चहेता अफसर आजकल निगम के बड़े अफसर का चहेता बना हुआ है। जिससे इस चहेते अफसर ने कांग्रेस के नेता के कहने पर तीनों अवैध दुकानों की सील तुड़वा दी। अब इन दुकानों के मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं करवाई जा रही है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *