Punjab News: लुधियाना में रिहायशी और व्यापारिक अर्बन अस्टेट की जाएगी विकसित: अमन अरोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 17 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुये पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि लुधियाना में एक रिहायशी और व्यापारिक अर्बन अस्टेट विकसित की जाएगी।

अमन अरोड़ा ने ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी (गलाडा) के कामकाज की समीक्षा करने के लिए पुड्डा भवन, एस. ए. एस. नगर ( मोहाली) में बुलायी उच्च-स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की। उनको बताया गया कि लाडोवाल बाइपास पर इस रिहायशी और व्यापारिक अर्बन अस्टेट के लिए गाँव बग्गा कलाँ, नूरपुर बेट, गड़ा और गौंसपुर की तकरीबन 2000 एकड़ ज़मीन ऐक्वायर करने की प्रक्रिया कार्यवाही अधीन है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रस्तावित अर्बन अस्टेट के लिए ज़मीन ऐक्वायर करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि गमाडा की तर्ज़ पर लैंड्ड पुल्लिंग के द्वारा यह ज़मीन ऐक्वायर की जाए। मंत्री को अवगत करवाया गया कि साइट सिलैक्शन कमेटी ने इस साइट की सिफ़ारिश की है और इस ज़मीन को ऐक्वायर करन के लिए एक कंसलटेंट भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

लंबित पड़े मामलों का गंभीर नोटिस लेते हुए अमन अरोड़ा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी लम्बित मामलों को एक हफ़्ते के अंदर निपटाया जाए और निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं प्रदान करने को यकीनी बनाने के लिए एक विधि विकसित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि चल रहे सभी कामों को समय पर पूरा किया जाये और काम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अधिकारी की तरफ से काम के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि मान सरकार का एकमात्र मकसद लोगों को पारदर्शी और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करना है।

मीटिंग में अन्यों के इलावा प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास श्री अजोए कुमार सिन्हा, मुख्य प्रशासक पुड्डा-कम-डायरैक्टर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग अपनीत रियात, मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्लपमैंट अथॉरिटी अमरप्रीत कौर संधू, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ग्रेटर लुधियाना एरिया विकास अथॉरिटी अमरिन्दर सिंह मल्ली, चीफ़ टाऊन प्लानर पंजाब पंकज बावा और अन्य अधिकारी शामिल थे।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *