Delhi Excise Policy: CBI ने मुझे AAP छोड़ BJP में शामिल होने के लिए धमकाया- मनीष सिसोदिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 18 Oct 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Excise Policy: कल यानि सोमवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया ने सीबीआई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सिसोदिया ने बताया सीबीआई ने पूछताछ के दौरान मुझे अपनी राजनीतिक पार्टी छोड़ने के लिए धमकाया गया है।

उन्होंने कहा कि मुझे सीबीआई ऑफ़िस में आम आदमी पार्टी को छोड़ने के लिए धमकाया गया है मुझे कहा गया है कि पार्टी छोड़ दो वरना ऐसे केस दर्ज होते रहेंगे। और अगर मैं आप छोड़ के भाजपा में आ जाए तो वो मुझे मुख्यमंत्री बना देंगे। इसपर उन्होंने कहा कि मैं न ही आप छोड़ सकता हूं और न ही भाजपा में शामिल हो सकता हूं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

पूछताछ के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ”9 घंटे की पूछताछ के दौरान मुझे समय आया कि कैसे सारा केस फर्जी है। मुझे आज समझ आया कि सीबीआई में केस किसी घोटाले की जांच के लिए नहीं करा रखा। इन्होंने जो केस करा रखा है वो असल में दिल्ली में ऑपरेशन लोटस को सफल बनाने के लिए करा रखा है।”

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुझे कहा गया कि सत्येंद्र जैन पर कौन सा केस है, जैसे वो जेल में हैं छह महीने से, आप भी जेल में रहेंगे ऐसे ही। मैंने उनसे कह दिया कि मैं ऑपरेशन लोटस के दबाव में आने वाला नहीं हूं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

वहीं दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया के आरोपों को सीबीआई ने खारिज कर दिया है। सीबीआई ने बताया कि सिसोदिया के साथ पूछताछ बिल्कुल कानूनी और प्रोफेशनल तरीके से हुई है, जैसे कि उनके ख़िलाफ दर्ज एफआईआर पर आरोप हैं। इस मामले की जांच कानून के मुताबिक चलती रहेगी। जांच एजेंसी ने कहा कि अब उनके बयानों की जांच की जाएगी और फिर जरूरी एक्शन लिया जाएगा। अगर आगे ज़रूरत पड़ी तो सिसोदिया को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *