Punjab News: आज बंद रहेंगे ये रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डाइवर्ट रुट प्लेन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज चंडीगढ़ (Chandigarh) पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले 2 दिनों से शहर में गश्त बढ़ा दी है। जिन इलाकों में गृह मंत्री के कार्यक्रम होने है, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस (Police) तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके साथ ही चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक, पूर्वी मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट और रेलवे लाइट प्वाइंट, शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट, किशनगढ़ चौक, पी.एस. मनीमाजरा चौक और शिवालिक गार्डन की तरफ ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।

amit-shah
amit-shah

सड़क से न जाने की सलाह दी

मध्य मार्ग पर वीवीआईपी (VVIP) की आवाजाही के दौरान रेलवे लाइट पॉइंट से मटका चौक तक आम जनता को दोपहर 12 बजे से 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपरोक्त सड़क से न जाने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर यातायात को प्रतिबंधित/डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा आम लोग ट्रैफिक के बारे में रियल टाइम अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से अपडेट ले सकते हैं।

वाहन पार्किंग स्थानों पर ही पार्क करें

मेहमानों, प्रवक्ताओं और कार्यालय स्टाफ को अनुरोध किया जाता है कि वह अपने वाहन सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थानों पर ही पार्क करें।

आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वह साइकिल ट्रैक/पैदल चलने वाले मार्ग और नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन पार्क न करें नहीं तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और वाहनों को टो किया जाएगा।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *